भक्सो पुल से नीचे दो और गिरे, गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत भक्सो-कोयला टोली पथ में भक्सो कोयल नदी पुल से दो और लोग मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विगत 24 घंटे के भीतर इस पुल से नीचे गिरने की यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं में एक की मौत हो चुकी है,

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:35 PM (IST)
भक्सो पुल से नीचे दो और गिरे, गंभीर रूप से घायल
भक्सो पुल से नीचे दो और गिरे, गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत भक्सो-कोयला टोली पथ में भक्सो कोयल नदी पुल से दो और लोग मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विगत 24 घंटे के भीतर इस पुल से नीचे गिरने की यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं में एक की मौत हो चुकी है, जबकि इस दूसरी घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि भंडरा थाना क्षेत्र के अकाशी गांव निवासी स्वर्गीय सैय्यद अहमद अली का पुत्र मोहम्मद इकबाल (35 वर्ष) और कुम्हरिया गांव निवासी लक्ष्मी नारायण साहू का पुत्र रामकुमार साहू (29 वर्ष) स्पेलेंडर प्रोफेसर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 बीएल-5873 से भक्सो से कोयला टोली की ओर आ रहे थे। तभी टूटे पड़े पुल पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बनाए गए बांस के पुल से गुजरते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गई। इसके साथ ही दोनों युवक भी नीचे गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने यह देखा तो तुरंत दौड़ कर पुल के पास पहुंचे। जहां दोनों युवकों को ग्रामीणों की सहायता से नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने त्वरित पहल करते हुए मौके पर पहुंच कर बैरेके¨टग करते हुए लोगों को सावधान किया। पुलिस ने लोगों को इस पुल से गुजरने पर सख्त रूप से मना कर दिया है। रविवार को पुलिस इस पुल को लेकर परेशान रही। पुलिस ने मामले में आसपास के लोगों से भी पुल से गुजरने वाले लोगों को सावधान करने का अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी