अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल

लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 06:47 PM (IST)
अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल
अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। शेष दो का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि लोहरदगा-रांची मुख्य पथ में सदर थाना क्षेत्र के बराठपुर के समीप मोटरसाइकिल-कार में हुई टक्कर में दो युक घायल हो गए। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुडू थाना क्षेत्र के जोंजरो गांव निवासी स्व. गंदौरी उरांव का पुत्र बीरू उरांव (22) सदर थाना क्षेत्र के कुटमू गांव निवासी एक अज्ञात युवक (32)के साथ मोटरसाइकिल में कुडू की ओर जा रहा था। तभी बराठपुर के समीप एक कार के साथ मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को पीसीआर वैन ने इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया। इसमें से कुटमू गांव निवासी दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं एक अन्य दुर्घटना में बगडू थाना क्षेत्र के भूषाड़ गांव निवासी बंदे उरांव का पुत्र बीलेंद्र उरांव (35) लोहरदगा से ¨नगनी जाने के क्रम में ¨नगनी के समीप अपनी ही मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हो गया। जिससे बीलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से बीलेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी