शवदाह के लिए पहुंचे लोगों ने मुक्तिधाम की सफाई

लोहरदगा : नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद दिनेश कुमार पांडे की अगुवाई में शनिवार को भक्सो कोयल तट पर मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:47 PM (IST)
शवदाह के लिए पहुंचे लोगों ने मुक्तिधाम की सफाई
शवदाह के लिए पहुंचे लोगों ने मुक्तिधाम की सफाई

लोहरदगा : नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद दिनेश कुमार पांडे की अगुवाई में शनिवार को भक्सो कोयल तट पर मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों को अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से गंदगी नहीं फैलाने का अनुरोध किया गया। अभियान में शामिल सभी लोग सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर के आचार्य सुभाष चंद्र चौबे की पत्नी रेखा चौबे के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। कोयल नदी तट पर दूर-दूर तक गंदगी का साम्राज्य देख कर सभी ने मौके पर ही सफाई का निर्णय लिया। वार्ड पार्षद की पहल पर सभी इसमें शामिल हुए और नदी तट और नदी के बीच भी जाकर गंदगी निकाली और जलाने लायक गंदगी को जलाकर नष्ट भी किया। अभियान में सतीश विश्वकर्मा, अशोक रजक, अजय साहू, प्रहलाद केसरी, तनय साहू, राम उरांव, गंगा साहू, चंचल दास, कंवलजीत ¨सह, किशोर महतो, अमर केसरी, विकास मुखर्जी, नितेश केसरी, अजय घोष, हिमांशु केसरी, विकास वर्मा, रोहित ओझा दीपक साहू सहित शव यात्रा में शामिल सभी लोगों ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी