कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान

लोहरदगा में कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने किया स्नान दान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:01 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान-दान

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार को जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने सूरज की पहली किरण के साथ ही कोयल, शंख आदि नदियों के तट पर पहुंचकर स्नान-दान किया। इस क्रम में भक्सो कोयल नदी तट, हरमू कोयल नदी तट, सिठियो कोयल नदी तट, चितरी कोयल नदी तट, शंख नदी तट, मनहों सहित कई स्थानों में नदी में स्नान करते हुए नदी तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर दान की परंपरा को भी पूर्ण किया। भक्सो कोयल नदी तट पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख,समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। भक्सो कोयल नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा आदि शामिल हुए। बच्चों ने मेले में मिठाई, खिलौने आदि की खूब खरीदारी की। लोगों ने बढ़-चढ़कर दान करते हुए पुण्य का भागी बनने का काम किया। इसके अलावा कई अन्य स्थानों में भी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना करते हुए परिवार की सुख, समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कई प्रतिष्ठानों में भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। कई नई प्रतिष्ठानों का भी शुभारंभ किया गया। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सुबह से ही एक भक्तिमय माहौल बन गया था। लोगों ने स्नान दान के अलावे पूजा-अर्चना करते हुए अपने आप को समर्पित कर दिया। दिनभर यह दौर चलता रहा। जिले के अलग-अलग हिस्सों में पूजा-अनुष्ठान किए जा रहे थे। प्रसाद पाने और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करने को लेकर भी लोग कतारबद्ध नजर आए।

chat bot
आपका साथी