ग्राम विकास से ही देश का होगा संपूर्ण विकास : राघव राणा

वनवासी कल्याण केंद्र में गुरुवार को खादी ग्राम उद्योग द्वारा महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे बैच का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा व सह संगठन मंत्री कैलाश उरांव ब्रजमणि पाठक राजेश धनप्यारी यादव अमर नाथ वर्मा ने दीप जलाकर किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:32 AM (IST)
ग्राम विकास से ही देश का होगा संपूर्ण विकास : राघव राणा
ग्राम विकास से ही देश का होगा संपूर्ण विकास : राघव राणा

लोहरदगा : वनवासी कल्याण केंद्र में गुरुवार को खादी ग्राम उद्योग द्वारा महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे बैच का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा व सह संगठन मंत्री कैलाश उरांव, ब्रजमणि पाठक, राजेश, धनप्यारी यादव, अमर नाथ वर्मा ने दीप जलाकर किया। मौके पर उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए राघव राणा ने कहा कि ग्राम विकास से ही देश का संपूर्ण विकास संभव है। इसके लिए ग्रामीण महिलाओं का उत्थान आवश्यक है। किसी भी विकासशील देश की कल्पना हम महिलाओं के उत्थान के बिना नहीं कर सकते हैं। केंद्र द्वारा इसी के तहत कौशल विकास कार्यशाला चलाते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यशाला में प्रशिक्षक शहनवाज ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। उदघाटन सत्र का मंच का संचालन ब्रजमणि पाठक ने किया। मौके पर प्रशिक्षु महिलाएं और केंद्र के सहयोगी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी