बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित : डीएसई

लोहरदगा : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के तहत गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सह सर्व शिक्षा अभियान क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 09:13 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 09:13 PM (IST)
बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित : डीएसई
बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित : डीएसई

लोहरदगा : विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के तहत गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक सह सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रेणुका तिग्गा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर नामांकन अभियान की जानकारी ली। साथ ही स्वयं भी कई बच्चों का नामांकन भी किया। अभियान के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने उत्क्रमित उवि कुजरा में कक्षा तीन में अनिल कुमार साहु, अनुज कुमार साहु, पंकज कुमार साहु, अभिषेक उरांव, कक्षा एक में अनिश अंसारी, कक्षा नौ में मनोज लोहरा, कक्षा पांच में अंकित उरांव, कक्षा छह में सागर लोहरा का नामांकन किया गया। इसमें से अनिल कुमार साहु, अनुज कुमार साहु और पंकज कुमार साहु के अभिभावक निजी विद्यालय से सरकारी विद्यालय में नामांकन को लेकर पहुंचे थे। मौके पर डीएसई ने कहा कि बच्चों का नामांकन करने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान देना है कि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं। इससे शिक्षा के विकास में सहयोग प्राप्त हो सकेगा। एक भी ऐसा बच्चा छूटे नहीं जो विद्यालय से बाहर हो। हमें मिल कर विद्यालय चलें, चलाएं अभियान को सफल बनाना है। समाज के भविष्य को उज्जवल करने की जिम्मेवारी हम सभी की है। हमें पूर्ण रूप से अपना योगदान निभाना होगा। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी