पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के बक्सीडीपा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रति

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 08:57 PM (IST)
पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न
पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड के बक्सीडीपा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्णाहुति के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन हुआ। आचार्य रमेश देव पौराणिक, भोला मिश्रा, पवन मिश्रा, दिनेश देव पौराणिक और उमेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। अंतिम दिन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसमें कई गांवों के कीर्तन मंडल के सदस्य शामिल हुए। इसके बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों के बढ़-चढ़कर प्रसाद पाया। अंतिम दिन उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान शिव की शक्ति और भक्ति के बारे में भी जानकारी दी गई। मौके पर प्रेमनाथ मिश्रा, आशा देवी, प्रमोद साहु, अनुपमा देवी, सत्येंद्र मिश्रा, धनेश्वर जायसवाल, नंदलाल उरांव्र राम हरि साहु आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी