ईद पर एक-दूसरे को गले लगा खुशियां बांटी

लोहरदगा : एक महीने तक रमजान में अल्लाह की इबादत के बाद शनिवार को ईद का तोहफा मिला। लोगों ने ईद के म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 09:09 PM (IST)
ईद पर एक-दूसरे को गले लगा खुशियां बांटी
ईद पर एक-दूसरे को गले लगा खुशियां बांटी

लोहरदगा : एक महीने तक रमजान में अल्लाह की इबादत के बाद शनिवार को ईद का तोहफा मिला। लोगों ने ईद के मौके पर जमकर खुशियां बांटी। एक-दूसरे को गले लगाया तो दूसरों की खुशियों में शामिल भी हुए। ईद-उल-फितर को लेकर दिन भर उल्लास छाया रहा। घर-घर पहुंचकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। ईदगाह में सुबह 9.00 बजे पहली जमात की नमाज पढ़ी गई। यहां जामा मस्जिद के इमाम शमीम रिजवी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने पारंपरिक रूप से मुस्लिम धर्मावलंबियों को नमाज अदा कराते हुए रमजान और ईद का महत्व भी बताया। ईदगाह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बच्चों, युवाओं, वृद्धों सभी ने ईद की नमाज पढ़ी। जिले भर में प्रेम व भाईचारगी के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। इसके अलावा बेलाल मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद, मोती मस्जिद, मस्जिदे कुरैश, मस्जिदे गौस-ए-पाक, ताजउल मुनीर, मस्जिदे अतार, पावरगंज मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा व्यवस्था के थे कड़े इंतजाम

लोहरदगा : ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई। ईदगाह में एसडीपीओ अर¨वद कुमार वर्मा, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के साथ जिला बल के शस्त्र जवान सुरक्षा में तैनात थे। मुस्लिम धर्मावलंबियों को नमाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी पूरी तत्परता के साथ पुलिस जवान अपनी डयूटी कर रहे थे। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व मस्जिदों के आसपास भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ईद पर मिलते रहे दिल से दिल

लोहरदगा : ईदगाह में पहली जमात की नमाज के बाद दिल से दिल मिलते रहे। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बच्चों, बड़ों ने ईद की बधाई देते हुए सेवई खाने का निमंत्रण भी दिया। बच्चों में ईद को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। ईदगाह से निकलते ही जैसे उनके चेहरों पर एक चमक फैल गई थी। जो भी रास्ते में मिल रहा था, उसे ईद की बधाई दे रहे थे। ईदगाह में लगा मेला

लोहरदगा : ईद के मौके पर ईदगाह में मेला भी लगा। जिसमें बच्चों व युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने अपनी-अपनी पसंद की खरीदारी की। सभी ने चाट, फुचका, आईसक्रीम का लुत्फ उठाया। ईद तो जैसे लोगों के लिए सारी खुशियों को समेट लाई थी। मेला स्थल में सजी दुकानों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। ईद मिलन समारोह का चलता रहा दौर

लोहरदगा : ईद के मौके पर कई स्थानों पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिन भर ईद मिलन समारोह का दौर चलता रहा। जिसमें लोगों ने शामिल होकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। साथ ही सेवइयों का भी खूब आनंद लिया। सभी ईद की खुशियों में सराबोर नजर आए। ईद मिलन समारोह में विभिन्न समुदाय के लोगों की सहभागिता भी दिखाई दी।

chat bot
आपका साथी