सेन्हा में 108 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में बक्सीडीपा में नव निर्मित शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 08:56 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 08:56 PM (IST)
सेन्हा में 108 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
सेन्हा में 108 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ में बक्सीडीपा में नव निर्मित शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिसकी पहली कड़ी में 108 महिलाओं का समूह कलश यात्रा निकाली। महिलाओं का समूह कोयल नदी से जल लेकर मंदिर तक आई और विधि-विधान के अनुसार वहां पर रखा। नव निर्मित शिव मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में प्रेम नाथ मिश्रा और उनकी पत्नी आश देवी, प्रमोद साहू और उनकी पत्नी अनुपमा देवी ने विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की। आचार्य रमेश देव पौराणिक ने अपने सहयोगी भोला मिश्रा, पवन मिश्रा, दिनेश देव पौराणिक और उमेश मिश्रा के साथ्ज्ञ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा संपन्न कराया। इस कार्यक्रम से बक्सीडीपा एवं आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। पहले दिन यजमान द्वारा शुद्धि गौ-दान, मंडप प्रवेश, पंचाग पूजन कराया गया। इस पवित्र मौके पर सत्येंद्र मिश्,रा धनेश्वर जायसवाल, नन्दलाल उरांव, रामहरि साहू, नवल किशोर ओझा, पारस साहू, कृष्णा साहू, दुर्गा साहू, मुरलीधर गोस्वामी, जयचंद्र ठाकुर, सोनू, विक्की, विजय, सुधीर, राखी देवी, संगीता देवी, रेखा देवी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कलश यात्रा को सफल बनाया।

chat bot
आपका साथी