वन विभाग ने निकाली प्रभातफेरी, लोगों को किया जागरूक

लोहरदगा : वन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को रेंजर गायत्री देवी के नेतृत्व में प्लास्टिक हटाओ, जीव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jun 2018 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 07:46 PM (IST)
वन विभाग ने निकाली प्रभातफेरी, लोगों को किया जागरूक
वन विभाग ने निकाली प्रभातफेरी, लोगों को किया जागरूक

लोहरदगा : वन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को रेंजर गायत्री देवी के नेतृत्व में प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत शहर के बड़ा तालाब के समीप से प्रभातफेरी व जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। प्रभातफेरी थाना मोड़, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, अपर बाजार, महावीर चौक होते हुए मिशन चौक पहुंचकर संपन्न हो गई। वन विभाग के इस अभियान में नगर परिषद व ¨हडाल्को के कर्मचारी व कर्मियों की भी सहभागिता रही। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक नहीं रखने, उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण की अपील की गई। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाते हुए स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। रेंजर गायत्री देवी ने कहा कि हमें मिलकर वातावरण को प्रदूषित होने से रोकना है। अभियान में वन विभाग, नगर परिषद कर्मी, वार्ड प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी