खिलाड़ियों के बीच झामुमो ने बांटी खेल सामग्री

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने शुक्रवार को किस्को प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Dec 2017 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 29 Dec 2017 08:42 PM (IST)
खिलाड़ियों के बीच झामुमो ने बांटी खेल सामग्री
खिलाड़ियों के बीच झामुमो ने बांटी खेल सामग्री

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने शुक्रवार को किस्को प्रखंड के बाजारटांड़ में खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को झामुमो द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। खिलाड़ी लगन व मेहनत के साथ खेलकर जिला व राज्य का नाम रौशन करें। वर्तमान में खेल के क्षेत्र में भी रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार व जीत सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दोगुने उत्साह के साथ प्रयास करना चाहिए। परिश्रम करने वाले ही कामयाबी के शिखर को छूते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा खिलाड़ियों के हित के लिए हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के वालीबॉल खिलाडियों के बीच दस सेट वॉलीबॉल सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर किस्को प्रखंड अध्यक्ष इमरान खान, सचिव फुरकान अंसारी, जैनुल अंसारी, सोहन उरांव, रोहित ¨सह, महमूद अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी