जतरा का सामाजिक सरोकार से संबंध : अभिनव

किस्को प्रखंड के सुदूरवर्ती बगडू गांव में बुधवार को जतरा का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांव के लोग शामिल हुए। लोगों ने जतरा में पारंपरिक नृत्य और मिठाई, खिलौने आदि की खरीददारी का आनंद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 10:32 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 10:32 PM (IST)
जतरा का सामाजिक सरोकार से संबंध : अभिनव
जतरा का सामाजिक सरोकार से संबंध : अभिनव

किस्को (लोहरदगा) : किस्को प्रखंड के सुदूरवर्ती बगडू गांव में बुधवार को जतरा का आयोजन किया गया। जिसमें कई गांव के लोग शामिल हुए। लोगों ने जतरा में पारंपरिक नृत्य और मिठाई, खिलौने आदि की खरीददारी का आनंद लिया। जतरा में कई गांव के काफी संख्या में लोग आनंद लेते नजर आए। बांडी केनटोली, करमटोली, बगड़ू, जामुनटोली, पतरातू, महुआटोली आदि गांव के लोगों की जतरा में भागीदारी नजर आई। लोगों ने जतरा का खूब आनंद लिया। जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अभिनव सिद्धार्थ ने पारंपरिक मांदर-नगाड़ा बजाकर जतरा का आनंद उठाया। इससे पूर्व अतिथि के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मौके पर अभिनव सिद्धार्थ ने कहा की जतरा का सामाजिक सरोकार से संबंध है। इससे आपसी सौहार्द और प्रेम बढ़ता है। जतरा हमारे झारखंड के जीवनशैली का अभिन्न अंग है। हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने को लेकर कदम उठाने होंगे। इसके बीना हम जीवन में कामयाब नहीं हो सकते हैं। मौके पर अनमोल भगत, चंदर उरांव, प्रकाश उरांव, सोमे उरांव, जयराम उरांव, संजय उरांव, मंगलेश्वर उरांव, लच्छू उरांव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी