बरवाटोली में सड़क जाम से लोग परेशान

सड़क जाम से लोग परेशान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 09:33 PM (IST)
बरवाटोली में सड़क जाम से लोग परेशान
बरवाटोली में सड़क जाम से लोग परेशान

जासं, लोहरदगा : शहर के बरवाटोली इलाके में अक्सर जाम की समस्या रहती है। लोगों का यहां पर आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार तो जाम के कारण दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस दिशा में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कई बार यातायात पुलिस की बेहतर व्यवस्था को लेकर पहल करने का अनुरोध किया है। बावजूद इसके इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई है। महिला महाविद्यालय होने के साथ-साथ यहां पर दैनिक और साप्ताहिक बाजार भी लगता है। कॉलेज रोड और कई स्कूलों के जाने का मुख्य पथ भी इस क्षेत्र में स्थित है।

chat bot
आपका साथी