अपर समाहर्ता ने कार्मिक और सामग्री कोषांग का लिया जायजा

लोहरदगा में सामग्री कोषांग का लिया गया जायजा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:17 AM (IST)
अपर समाहर्ता ने कार्मिक और सामग्री कोषांग का लिया जायजा
अपर समाहर्ता ने कार्मिक और सामग्री कोषांग का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : विधानसभा निर्वाचन 2019 को लेकर बुधवार को कार्मिक और सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अंजनी कुमार मिश्र ने दोनों कोषांगों का जायजा लिया। अपर समाहर्ता ने सर्वप्रथम जिला सूचना विज्ञान केंद्र में संचालित कार्मिक कोषांग का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने लोहरदगा-72 में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मी, कुल मतदान केंद्र, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मानिटरिग के लिए गठित विभिन्न टीमों, रैंडमाइजेशन, वेबकास्टिग, महिला मतदान केंद्र आदि की जानकारी ली। मौके पर कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2019 के लिए रिजर्व समेत कुल 1500 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए कुल 12 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 15 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, दो वीडियो सर्विलांस टीम, दो वीडिया व्यूइंग टीम, दो अकाउंटिग टीम, 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 33 माइक्रोआब्जर्वर, दो असिस्टेंट एक्सपेंडिचर आब्जर्वर प्रतिनियुक्त हैं। 107 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिग की जायेगी। कुल 180 महिला मतदानकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है वहीं नौ महिला मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया है। मौके पर उन्होंने सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया और मतदान के लिए प्राप्त जरूरी सामग्रियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी