देश में चरम पर पहुंची महंगाई : डॉ. उरांव

किस्को (लोहरदगा) : कांग्रेस के पूर्व सांसद सह अजजा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 08:38 PM (IST)
देश में चरम पर पहुंची महंगाई : डॉ. उरांव
देश में चरम पर पहुंची महंगाई : डॉ. उरांव

किस्को (लोहरदगा) : कांग्रेस के पूर्व सांसद सह अजजा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव ने गुरुवार को किस्को प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया। साथ ही आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को कई जरूरी निर्देश भी दिए। कांग्रेस पार्टी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष सामुल अंसारी की अध्यक्षता में अजजा आयोग के पूर्व चेयरमैन के किस्को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेसियों के साथ बैठक की। जिसमें डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता परेशान हैं। देश में महंगाई आज चरम पर पहुंच गई है। मजदूर, किसान, युवा वर्ग निराशा में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है। सभी कांग्रेसी अभी से ही कमर कस लें। 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, शकील अहमद, डा. अजय शाहदेव, नेसार अहमद, साबिर खान, निशीथ जायसवाल, जगदीप भगत, नुसरत अंसारी, उल्फत अंसारी, सत्यदेव भगत, युनूस अंसारी, नूर मोहम्मद, एकरामुल अंसारी, रामलाल उरांव, शिवचरण उरांव, फागू उरांव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी