राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

नव संवत्सर प्रतिपदा एवं आर्य समाज की स्थापना दिवस के आयोजन को ले रविवार को गुरूकुल शांति आश्रम में आचार्य शरतचंद्र आर्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। आर्य वीर दल झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 08:40 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 08:40 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका महत्वपूर्ण
राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

लोहरदगा : नव संवत्सर प्रतिपदा एवं आर्य समाज की स्थापना दिवस के आयोजन को ले रविवार को गुरूकुल शांति आश्रम में आचार्य शरतचंद्र आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। आर्य वीर दल झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित बैठक में नव वर्ष संवत्सर को विधि विधान के साथ मनाए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल 2019 को प्रभात फेरी आर्य वीर दल के सदस्यों एवं गणमान्य जनों द्वारा निकाला जाएगा। वहीं आर्य समाज के स्थापना दिवस पर यज्ञ-हवन के साथ आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं अतिथियों व गणमान्य द्वारा बौद्धिक विचार एवं आर्य समाज द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान संबंधी विचार भी प्रकट किए जाएंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई। जिनमें 6 अप्रैल को नव संवत्सर एवं आर्य समाज की स्थापना दिवस मनाए जाने संगठन विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान के माध्यम से नए सदस्य को जोड़ने, विभिन्न दूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी यज्ञ-हवन के माध्यम से लोगों को वेद की महत्ता को बताने तथा 18 मई से 23 मई तक युवा चरित्र निर्माण शिविर आयोजित करने आदि महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आचार्य शरतचंद्र आर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैठक में सोमनाथ शास्त्री, गणेश शास्त्री, आशीष, रविद्र दत्ता, योगेंद्र कुमार, राज महतो, तपेश्वर गोस्वामी, अर्जुनदेव आर्य, अभय भारती आदि मौजूद थे। शरतचंद्र आर्य संचालक मनोनीत किए गए

लोहरदगा : बैठक में झारखंड आर्य वीर दल का पुनर्गठन किया गया। जिसमें शरतचंद्र आर्य को संचालक, उप संचालक परमेश्वर शास्त्री बनाए गए। महामंत्री गणेश शास्त्री, बौद्धिकाध्यक्ष सोमनाथ शास्त्री व जितेंद्र मेहेर, कोषाध्यक्ष अर्जुन देव आर्य, सह कोषाध्यक्ष तथा संवाद प्रभारी अभय भारती, प्रधान व्यायाम शिक्षक आशीष आर्य होंगे।

chat bot
आपका साथी