चांद का हुआ दीदार, ईद आज

लोहरदगा : मुस्लिम धर्मावलंबियों के पाक एवं खुशियों का त्योहार ईद शनिवार मनाई जाएगी। शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jun 2018 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jun 2018 07:51 PM (IST)
चांद का हुआ दीदार, ईद आज
चांद का हुआ दीदार, ईद आज

लोहरदगा : मुस्लिम धर्मावलंबियों के पाक एवं खुशियों का त्योहार ईद शनिवार मनाई जाएगी। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। साथ ही देर शाम जिले के विभिन्न स्थानों में चांद भी नजर आ गया। इसके साथ ही आतिशबाजियों का दौर शुरू हो गया था। ईद के चांद का दीदार होते ही रोजदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। ईद के चांद का स्वागत रोजेदार एक दूसरे से गले मिलकर और आतिशबाजी से की। रमजान के एक माह के समय में रोजदारों ने रोजे रखते हुए अपने परिवार व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद की तैयारी में बच्चे, बूढ़ों के साथ-साथ हर तबके के लोग जुट गए हैं। ईद को ले चांद रात में जमकर खरीदारी हुई। शहरी क्षेत्र के फुटपाथों में लगे दुकानों से लेकर अन्य दुकानों में भी देर रात तक गहमागहमी बरकरार रही। देर शाम के बाद मौसम ने भी रोजेदारों का साथ दिया। मौसम बेहद सुहाना हो गया था। शहर के बाजारों में आधी रात तक रौनक छाई रही। लोगों ने जमकर कपड़े, जूते, घर के सजावट के सामान, सेवई, मेवा, मिठाई आदि की खरीदारी की। अस्थायी दुकानों से पूरा शहर पटा रहा। ईदगाह में पढ़ी जाएगी पहली जमात की नमाज

लोहरदगा : ईद के मौके पर ईदगाह में पहली जमात की नमाज पढ़ी जाएगी। जामा मस्जिद के इमाम ईदगाह में सुबह 9.00 ईद की नमाज अदा कराएंगे। इसके बाद नमाज-ए-इदूल फितर की दूसरी जमात की नमाज जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद को छोड़कर अन्य मस्जिदों में सुबह 9.15 बजे पढ़ी जाएगी। यहां पर मस्जिदों के इमाम नमाज अदा कराएंगे। जबकि ईद-उल-फितर की तीसरी और आखिरी जमात की नमाज जामा मस्जिद और बेलाल मस्जिद में पढ़ी जाएगी।

chat bot
आपका साथी