जीबीवी की बच्चियां हुईं सम्मानित

भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के भौंरो गांव में बुधवार को आयोजित शहिद पांडेय गणपत राय जयंत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 09:15 PM (IST)
जीबीवी की बच्चियां हुईं सम्मानित
जीबीवी की बच्चियां हुईं सम्मानित

भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के भौंरो गांव में बुधवार को आयोजित शहिद पांडेय गणपत राय जयंती समारोह सह विकास मेला में प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार पाकर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं काफी खुश नजर आई। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा लोहरदगा के बलदेव साहु महाविद्यालय स्टेडियम में आयोजित शहीद पांडेय गणपत राय फुटबॉल प्रतियोगिता में भंडरा केजीबीवी की छात्राओं ने कुडू केजीबीवी को 4-3 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया था।

chat bot
आपका साथी