Jharkhand Lockdown : मजदूरों से काम करा रहा था ईंट भट्ठा संचालक, प्राथमिकी दर्ज Lohardaga News

ईंट भट्ठा संचालक पर लॉकडाउन का उल्ल्घंन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह अपने ईट भट्ठे में मजदूरों से काम करा रहा था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 01:27 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 01:27 PM (IST)
Jharkhand Lockdown : मजदूरों से काम करा रहा था ईंट भट्ठा संचालक, प्राथमिकी दर्ज Lohardaga News
Jharkhand Lockdown : मजदूरों से काम करा रहा था ईंट भट्ठा संचालक, प्राथमिकी दर्ज Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एक ओर पुलिस अधिकारी दिन भर बाजारों और सड़कों पर निकलकर निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान लोगों से शारीरिक दूरी बरतने की लगातार सलाह दी जा रही है। पुलिस सख्ती बरतते हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है बावजूद लोग नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालिया मामला लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र के चेरिमा गांव का है जहां ईंट भट्ठा संचालक पर लॉकडाउन का उल्ल्घंन करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मजदूरों से ईंट भट्ठे पर काम करा था संचालक

थाना प्रभारी शंखनाथ उरांव ने कहा कि क्षेत्र में गश्ती के दौरान चेरिमा गांव में नाजुल अंसारी अपने ईट भट्ठे में मजदूरों से काम करा रहा था। जिसके बाद लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करते हुए नाज़ुल अंसार के खिलाफ धारा 188 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी