जेल अदालत में एक कांड का हुआ निष्पादन

गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 10:16 PM (IST)
जेल अदालत में एक कांड का हुआ निष्पादन
जेल अदालत में एक कांड का हुआ निष्पादन

लोहरदगा : गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान व जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अस्थाना के निर्देशन पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चौधरी एहशान मोईज, प्राधिकार के सचिव लक्ष्मीकांत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनोजकुमार इंदवार, प्रशिक्षु दंडाधिकारी राज कल्याण ने बंदियों को झालसा एवं डालसा के कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बंदियों को कानूनी जानकारी दी। मौके पर बंदियों को प्ली बार्गें¨नग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से संबंधित जीआर 400/14 कुडू पीएस 64/14 के अभियुक्त भुला उरांव, महेश उरांव पिता मंगू उरांव द्वारा दोष स्वीकार किया गया एवं उनके स्वीकारोक्ति बयान के पश्चात उसे चार माह की सजा सुनाई गई। सजा अवधि जेल में पूरा करने के बाद उसे उपरोक्त वाद से मुक्त करने का निर्देश कारा प्रशासन को दिया गया। मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों ने मंडल कारा से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली व उनके समस्याओं के समाधान की बात कही गई। मौके पर प्रभारी कारापाल लवकुश कुमार, विपिन बिहारी दूबे, शशांक कुमार, सुमन भगत, गौतम लेनिन, शाहिद हुसैन, जयदेव महली, शेखर सिन्हा, अजय तिर्की, दीपक पासवान, नफीस खान, दिवाकर साहू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी