राज्य के विरोधियों को जड़ से करें खत्म : हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहा संघर्ष यात्रा शुक्रवार को लोहरदगा होते हुए भंडरा पहुंचा। इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने संघर्ष यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशुनपुर विधानसभा के विधायक चमरा ¨लडा व सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो का स्वागत अपने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों व स्वागत गान के साथ किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 09:04 PM (IST)
राज्य के विरोधियों को जड़ से करें खत्म : हेमंत सोरेन
राज्य के विरोधियों को जड़ से करें खत्म : हेमंत सोरेन

भंडरा (लोहरदगा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहा संघर्ष यात्रा शुक्रवार को लोहरदगा होते हुए भंडरा पहुंची। इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने संघर्ष यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विशुनपुर विधानसभा के विधायक चमरा ¨लडा व सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो का स्वागत अपने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों व स्वागत गान के साथ किया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार जात-धर्म की राजनीतिक करने में डिग्री प्राप्त कर चुकी है। जिसका नतीजा राज्य की जनता को उठाना पड़ रहा है। राज्य में कानून नाम की चीज नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहें है। युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिससे हम सभी आदिवासी-मूलवासियों को मिलकर खत्म करना है। एक ओर राज्य में पारा शिक्षक, एएनएम, सेविका अपने उचित मानदेय के लिए परेशान है। वहीं भाजपा सरकार करोड़ों रुपए बगैर मतलब में बर्बाद कर रही है। हमें झारखंड अलग राज्य बनने देने के लिए षड़यंत्र करने और राज्य के विकास को बाधित करने वाली सरकार को जड़ से खत्म करना है। विशुनपुर विधायक चमरा ¨लडा ने कहा कि हमे अपने शहीद भगवान बिरसा मुंडा, अल्बर्ट एक्का जैसे वीर योद्धाओं की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देना है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर सीएनटी एसपीटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण पर भी निशाना साधा। मौके पर इस्लाम अंसारी, मो•ाम्मिल अहमद, सुखदेव उरांव, रिजु कुरैशी, परवेज खान, एतवा उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी