हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बढ़मारा, घांसीटोली आदि गांव में हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया है। ग्रामीण हाथियों के उत्पात से आतंकित है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 10:18 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 10:18 PM (IST)
हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को पहुंचाया नुकसान
हाथियों ने मचाया उत्पात, कई घरों को पहुंचाया नुकसान

कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बढ़मारा, घांसीटोली आदि गांव में हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया है। ग्रामीण हाथियों के उत्पात से आतंकित है। 18 जंगली हाथियों के झूंड ने विगत 4 अक्टूबर की रात गांव में घुसकर 8 लोगों के घर को ध्वस्त कर दिया है। ग्रामीणों के घर में रखे अनाज को चट कर गए। खेतों में लगे मकई, टमाटर आदि फसलों को भी खाकर और रौंदकर क्षति पहुंचायी है। हाथियों के झूंड ने गांव में प्रवेश कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया था। हाथियों ने राजेंद्र उरांव के पूरे घर को ध्वस्त कर घर का सारा अनाज चट कर गए। इसके अलावे महावीर उरांव, मंगला उरांव, मेघा उरांव, दुबराज उरांव, बिफई उरांव, लुहरु उरांव, मोनिका उरांव, जगु उरांव के घरों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर घर मे रखे अनाज भी खा गए। उपरोक्त लोगों के समक्ष रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है। वन विभाग की टीम के साथ ग्राम प्रधान जयपाल मुंडा, ब्रजेश शाही, सुरेंद्र उरांव, हरिमोहन लोहरा, जगदीश भगत, महावीर भगत, प्रमोद शाही, रामसेवक भगत, मनोज मुंडा, बबलू मुंडा, शिवनाथ मुंडा, अर्जुन मुंडा, संतोष उरांव, अजय उरांव आदि ग्रामीणों ने देर रात हाथियों को लातेहार जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों ने जाते-जाते कौआखाप निवासी वाजिद अंसारी के लगभग 20 डिसमिल में लगे मटर की खेती को भी क्षति पहुंचायी है।

chat bot
आपका साथी