प्रेम और सौहार्द से ही आगे बढ़ेगा देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित मुहर्रम मेला मैदान में मुहर्रम कमेटी सेन्हा के तत्वावधान में शनिवार को मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 09:31 PM (IST)
प्रेम और सौहार्द से ही आगे बढ़ेगा देश
प्रेम और सौहार्द से ही आगे बढ़ेगा देश

सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मुहर्रम मेला मैदान में मुहर्रम कमेटी सेन्हा के तत्वावधान में शनिवार को मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांव से आए 40 अखाड़ों ने पारंपरिक रूप से अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि एसपी प्रियदर्शी आलोक ने मेला का शुभारंभ किया। हाफिज साबिर अंसारी और चंद्र मोहन पाठक ने लाठी भांजकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर एसपी ने कहा कि आपसी सौहार्द से सभी पर्व को मनाना चाहिए। समाज में जीने की तरीका इमाम हुसैन ने बताया है। उनके बताए मार्ग पर चल कर हमें एक मजबूत समाज का निर्माण करना चाहिए। समाज में प्रेम और सौहार्द से ही हमारा देश आगे बढ़ सकता है। कानून का पालन करना और सकारात्मक रूप से जीवन में आगे चलना हमारा दायित्व है। मौके पर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद, अंजुमन सदर फहीम कुरैशी, सेक्रेट्री फिरोज राही, नेहाल कुरैशी, मुहर्रम कमेटी के मुख्य संरक्षक फजल अब्बास, मंसूर अली, गुजरात खान, मुख्तार अंसारी, मनान अंसारी, आफताब अंसारी, मनौवर अंसारी, जितेंद्र महतो, विनोद साहू, मिथलेश मिश्रा, प्यारेलाल महतो, बसीर अंसरी, अफरोज आलम, डा. राजीव रंजन, बाबर अंसारी, तबारक हुसैन अख्तर अंसारी, यासीन अंसारी, एनामुल अंसारी, कयामुद्दीन अंसारी, बबलू अंसारी, अमजद खान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी