कांग्रेसियों ने पार्टी के जोनल कोर्डिनेटर का पुतला फूंका

कांग्रेस पार्टी के जोनल कार्डिनेटर अशोक चौधरी द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे के विरुद्ध बयानबाजी करने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पार्टी के नेता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 10:43 PM (IST)
कांग्रेसियों ने पार्टी के जोनल कोर्डिनेटर का पुतला फूंका
कांग्रेसियों ने पार्टी के जोनल कोर्डिनेटर का पुतला फूंका

लोहरदगा : कांग्रेस पार्टी के जोनल कोर्डिनेटर अशोक चौधरी द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे के विरुद्ध बयानबाजी करने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पार्टी के नेता अशोक चौधरी का पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार से पार्टी के ऐसे नेता को संगठन से बाहर निकालने की मांग की। इंटक यूनियन लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन के समक्ष कांग्रेस पार्टी के जोनल कोर्डिनेटर अशोक चौधरी का पुतला जलाकर उनके द्वारा दिए बयान का विरोध किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अशोक चौधरी द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डीपी साहू, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे के विरूद्ध बयानबाजी करने से इंटक समेत कांग्रेसी नेता काफी मर्माहत हैं। पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करने वालों में इंटक यूनियन लोहरदगा के अध्यक्ष वकील खान, अशोक यादव, निशिथ जायसवाल, सुखैर भगत, शकील अहमद, नेसार अहमद, आलोक साहू, जगदीप भगत, अख्तर अंसारी, प्रदीप विश्वकर्मा, नूर मोहम्मद, लाल विरेन्द्र, संतोष महतो, दीपक महतो, आजाद खान, नूसरत अंसारी, खलील अहमद, मनोज उरांव, रेहान अख्तर, उल्फत अंसारी, संजीव साहू, संजय नायक, मुर्शीद आलम, बुधवा उरांव, जमील अंसारी, मंगलेश्वर उरांव, दीपक ठाकुर, अशोक उरांव, सोमे उरांव, रघु उरांव समेत काफी संख्या में कांग्रेसी और इंटक यूनियन के सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी