मानव जीवन के लिए अनुपम उपहार है क्रिसमस : विशप

आल चर्चेज मसीही मैत्री समिति द्वारा रविवार को लुथरन मैदान में क्रिसमस गैद¨रग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विशप दुलार लकड़ा ने धार्मिक अनुष्ठान, चरनी आशिष व दीप प्रज्जवलित करते हुए क्रिसमस गैद¨रग कार्यक्रम का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:34 PM (IST)
मानव जीवन के लिए अनुपम उपहार है क्रिसमस : विशप
मानव जीवन के लिए अनुपम उपहार है क्रिसमस : विशप

लोहरदगा : आल चर्चेज मसीही मैत्री समिति द्वारा रविवार को लुथरन मैदान में क्रिसमस गैद¨रग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विशप दुलार लकड़ा ने धार्मिक अनुष्ठान, चरनी आशीष व दीप प्रज्ज्वलित करते हुए क्रिसमस गैद¨रग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पूर्व महिला संघ द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर लुथरन अकादमी द्वारा वंदना नाच, संत मा‌र्क्स विद्यालय द्वारा वंदना नाच, संत अन्ना पतराटोली विद्यालय द्वारा नृत्य, सीएनआई संडे विद्यालय द्वारा ग्रुप नृत्य, आरसी चर्चा यूथ द्वारा ग्रुप नृत्य, एनडब्लू जीईएल चर्च कुज्जी द्वारा क्रिसमस गीत, सीएनआई युवा संघ द्वारा ग्रुप गान, संत स्तानिसलास उवि द्वारा ग्रुप डांस, कैथोलिक महिला संघ, एनडब्लूजीईएल संडे स्कूल, टीटीसी, बीएड, आरसी चर्च महिला संघ किस्को, लिवेंस अकादमी द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशप दुलार लकड़ा ने कहा कि क्रिसमस मानव जीवन के लिए अनुपम उपहार है। पर्व जहां हमारे लिए खुशियां लेकर आते हैं, वहीं पर्व के माध्यम से हमें अपने से हट कर समाज के लिए भी कुछ करने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने हमें प्रेम, क्षमा आदि का संदेश दिया है। हमें इसे आत्मसात करते हुए समाज में प्रेम व क्षमा का संदेश को फैलाने की जरूरत है। क्रिसमस गैद¨रग के जरिए समाज के लोग एक स्थान पर एकजुट होकर खुशियां तो बांटते ही हैं, दूसरों के तकलीफ से वाकिफ भी होते हैं। उन्होंने समाज के एकता के लिए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। मौके पर सामुएल लकड़ा, संदीप तालन, राजू बर्नार्ड कुजूर, सत्यवंती ¨मज, निलम संजय टोप्पो, फादर प्रफुल्ल टोप्पो, डा. सिस्टर आइलिन कुजूर, अल्बीना लकड़ा, अमरनाथ लकड़ा, राजेंद्र खत्री, पादरी नेम्हस एक्का, लुथर कुजूर, अनमोल तिर्की, सजीत लकड़ा, मनोरमा एक्का, फादर लुकस रूंडा, फादर सुनील टोप्पो, फादर विरेंद्र खलखो, पादरी जुएल किस्पोट्टा, प्रोफसर गोस्नर कुजूर, जय झंडा लकड़ा, सुमिरन टोप्पो, संदीप कुजूर, प्रतिक्षा टोप्पो के अलावा बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी