भाजपा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाएं : केंद्रीय मंत्री

भरतीय जनता पार्टी की लोहरदगा जिला ईकाई द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम से हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 02 Mar 2019 11:17 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाएं : केंद्रीय मंत्री
भाजपा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाएं : केंद्रीय मंत्री

लोहरदगा : भरतीय जनता पार्टी की लोहरदगा जिला इकाई द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम से हुआ। विजय संकल्प रैली में सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए। विजय संकल्प रैली मोटरसाइकिल के जरिए निकाली गई, जो भंडरा प्रखंड अंतर्गत अखिलेश्वर धाम मंदिर से शुरू होकर चट्टी, कैरो, जिगी, कुडू लोहरदगा के रास्ते शहरी क्षेत्र के ललित नारायण स्टेडियम पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। जहां पर सभा को संबोधित करते हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है। इस जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाना है, ताकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज का हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। जिसका सिलसिला बना रहे, देश-दुनियां में भारत का परचम यूं ही लहराता रहेगा। भाजपा के लिए देश सेवा ही सर्वोपरि है। दूसरी पार्टियों के लिए परिवार सेवा प्राथमिकता है। सुदर्शन भगत ने कहा कि आज कि इस विजय संकल्प रैली में युवाओं का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि हम अपने सपनों का भारत एक नवीन भारत के संकल्प को निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे। विजय संकल्प रैली से यह भी स्पष्ट है कि देश समाज एवं राष्ट्र हित के लिए भाजपा कार्यकर्ता एक साथ हैं। मौके पर राजमोहन राम ने कहा कि आज पूरे देश में आयोजित विजय संकल्प मोटरसाइकिल रैली के तहत लोहरदगा जिले के विभिन्न मंडलों से होकर प्रमुख मार्ग होते हुए 65 किलोमीटर तक का सफर तय किया। इस रैली के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन-जन को मोदी सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। विजय संकल्प रैलीसांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, झारखंड माटी कला बोर्ड के चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, चंद्रशेखर अग्रवाल, संतोष गुप्ता, नरेन राज, राजकिशोर महतो, मनीर उरांव, राजू रजक, बालकृष्ण सिंह, अशोक खत्री, धीरज प्रसाद, कलावती देवी, बृजमणी देवी, मीना बाखला, भारती सिन्हा, राधिका देवी, सरोज कुमार, संजय चौधरी, अशोक साहू, राजू शर्मा, कैलाश महतो, राजेश प्रसाद, शंभू सिंह, मुकेश साहू, सुकुल राम, राजेश महतो, अमरेश भारती, प्रकाश नायक, दुबफज वर्मा, रंजीत यादव, मनोज साहू, विगल मुंडा, राजेन्द्र महतो, लाल अनूप, रामकिशोर शुक्ल, हर्षनाथ महतो, सुनील सिंह, कैलाश साहू, धनेश्वर पांडेय प्रवीण जायसवाल, त्रिलोकी सिंह, मुनिलाल उरांव, छेदी राम, अल्लाहब़ख्स अंसारी, अशोक घोष, मनोहर ठाकुर समेत भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी