टाना भगतों की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन संवेदनशील : सीओ

लोहरदगा में बीडीओ ने की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Mar 2020 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 17 Mar 2020 09:11 PM (IST)
टाना भगतों की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन संवेदनशील : सीओ
टाना भगतों की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन संवेदनशील : सीओ

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा अंचल कार्यालय में मंगलवार को अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में टाना भगतों की बैठक हुई। जिसमें सीओ महेंद्र कुमार ने 45 टाना भगतों के बीच आनलाइन रसीद का वितरण किया। साथ ही टाना भगतों को होने वाली समस्याओं को दूर करने पर चर्चा की। मौके पर सीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार के साथ-साथ जिला व प्रखंड प्रशासन टाना भगतों की समस्याओं को दूर करने के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने टाना भगतों से कहा कि आपलोग अपनी समस्याओं को रखे, प्रशासन द्वारा इसका निदान किया जाएगा। उन्होंने टाना भगतों के गांव में पेयजल संकट को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टाना भगतों की बस्तियों में खराब पड़े हैंडपंपों को यथा-शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। मौके पर सीआई भीष्म कुमार ने कहा कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में 45 टाना भगतों द्वारा जमीन रसीद काटने के लिए आवेदन दिया गया था। जिसके तहत मंगलवार को सभी टाना भगतों को ऑनलाइन रसीद काटकर उनके बीच वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी