गुरु नानक देव की जयंती पर हुआ हवन अनुष्ठान

लोहरदगा में नानकदेव जी की जयंती पर अनुष्ठान हुआ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:07 PM (IST)
गुरु नानक देव की जयंती पर हुआ हवन अनुष्ठान
गुरु नानक देव की जयंती पर हुआ हवन अनुष्ठान

संवाद सहयोगी, लोहरदगा : गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को गुरुकुल शांति आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत हवन, यज्ञ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही गुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। गुरु नानक देव की दी हुई शिक्षा को जीवन में आत्मसात करने की बात कही गई। उनकी दी हुई शिक्षा के बारे में ब्रह्माचारियों और उपस्थित लोगों को बताया गया कि किस प्रकार से गुरु नानक देव ने मानव कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया था। उन्होंने मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया था। हवन अनुष्ठानों के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान में उपस्थित ब्रह्मचारियों ने पवित्र वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली। साथ ही गुरु नानक देव के जीवन गाथा को पढ़ते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने को लेकर लोगों को प्रेरित किया। इस अनुष्ठान के आयोजन से आसपास का वातावरण भक्ति में समा गया था। सभी ने गुरु की महिमा को प्रणाम किया। मौके पर शरदचंद्र आर्य, महादेव उरांव, संदीप भगत, किशन कुमार आर्य, संजय चंद यादव, सूरज कुजूर, अमन, आलोक, आशीष आर्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी