झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार

लोहरदगा : जेपीएससी द्वारा वर्ष 2003 में नियुक्त प्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड-2 वेतनमान का लाभ देने प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 09:17 PM (IST)
झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार
झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार

लोहरदगा : जेपीएससी द्वारा वर्ष 2003 में नियुक्त प्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड-2 वेतनमान का लाभ देने पर झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही संघ ने उपायुक्त विनोद कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा के साथ जिला शिक्षा स्थापना समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।

संघ के अध्यक्ष मुमताज अहमद एवं सचिव शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा है कि उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के सार्थक कदम से शिक्षकों के लंबित वेतनमान प्रोन्नति देना सराहनीय है। उन्होंने कहा है कि कुछ शिक्षक इस लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। संघ ने संरक्षक महेश कुमार ¨सह का भी मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया है। इस कार्य के लिए आभार जताने वालों में गजाला परवीन, रामकुमार साहु, जैनुल अंसारी, कुंवर लोहरा, अयूब अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, मंजू देवी, माडू उरांव, वीणा कुमारी, सुधा लकड़ा, पुष्पा बाखला, एस कुल्लू, सुखुआ उरांव, रामेश्वर भगत व सावित्री मधुर आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी