107 हज यात्रियों को लगाया गया टीका

लोहरदगा : हज कमेटी के निर्देशानुसार बंगला रोड स्थित आयशा कच्छी विद्यालय में मंगलवार को मेडिकल कैंप

By Edited By: Publish:Tue, 26 Jul 2016 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jul 2016 07:46 PM (IST)
107 हज यात्रियों को लगाया गया टीका

लोहरदगा : हज कमेटी के निर्देशानुसार बंगला रोड स्थित आयशा कच्छी विद्यालय में मंगलवार को मेडिकल कैंप लगाकर 107 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। लोहरदगा और गुमला जिले से हज यात्रा पर जाने वाले जायरिनों को जरूरत की दवाएं दी गई। मेडिकल कैंप में सदर अस्पताल लोहरदगा के डॉ. सुनील ¨मज, ताहिर जफर, अंजू बाड़ा,ं बकरीदन बीबी और तामिल अंसारी द्वारा हज यात्रियों का टीकाकरण भी किया गया। जायरीनों के शिविर में रांची के मौलना तौफिक कुरैशी, मौलाना अब्दुल हमीद, मौलाना हसन और सुहैल अहमद ने हज यात्रा पर कई जानकारियों ने उन्हे रूबरू कराया। मौके पर हज कमेटी को समन्वयक हाजी शकील अहमद, हाजी सुहैल अहमद, हाजी कलाम, हाजी अब्दुल मन्नान, जिलानी अंसारी, जलील खान, नेयाज आलम, हाजी अनजार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी