आधिकारियों-कर्मियों ने एक साथ ली हरियाली की शपथ

लोहरदगा : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार झारखंड को अधिक स्वच्छ

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 08:33 PM (IST)
आधिकारियों-कर्मियों ने एक साथ ली हरियाली की शपथ

लोहरदगा : वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार झारखंड को अधिक स्वच्छ, हरा-भरा, आधुनिक व समृद्ध राज्य बनाने के लिए बुधवार को जिले भर में अधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों व आम लोगों ने शपथ ली। सेन्हा प्रखंड के बुटी पंचायत में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त भुवनेश प्रताप ¨सह की मौजूदगी में सभी ने जिले को हरा-भरा, स्वस्थ एवं स्वच्छ रखने का शपथ लेते हुए पांच-पांच पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। लोहरदगा में समाहरणालय, वन विभाग का कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ-साथ सरकारी विद्यालय एवं विभिन्न सरकारी संस्थानों में हरियाली शपथ कार्यक्रम के तहत बुधवार को संस्थान प्रमुख के साथ उनके अधिनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों ने पांच पेड़ों को रोपने और उसके पालन-पोषण का शपथ लिया। साथ ही पांच वृक्ष लगाकर अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने, पानी और बिजली का उपयोग विवेकपूर्ण ढ़ंग से करने एवं ¨सचाई के लिए जल का उपयोग बेहतर तरीके से करने का संकल्प दुहराया। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के प्लस टू नदिया ¨हदू उवि, मवि लोहरदगा, उर्दू मवि, बीएस कालेज, एमएलए कालेज सहित विभिन्न शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना, एसडीओ राज महेश्वरम, डीएसई प्रबला खेस, सपना ¨सह, किशोर कुमार वर्मा, अरुण राम, माला कुमारी, रेखा सोनी, किरण कुमारी, जेरोमी लकड़ा, रीता एक्का, पुष्पलता टोप्पो, रामलगन उरांव, काजल सिन्हा, अरुण राम वर्मा, शैलेंद्र कुमार सुमन अपने-अपने निर्धारित स्थानों में खुद भी शपथ लेते हुए दूसरों को भी शपथ लेने की बात कही।

chat bot
आपका साथी