जनता की समस्याओं का शीघ्र करें निदान : उपायुक्त

लोहरदगा : समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया

By Edited By: Publish:Mon, 08 Feb 2016 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2016 07:30 PM (IST)
जनता की समस्याओं का शीघ्र करें निदान : उपायुक्त

लोहरदगा : समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े दो दर्जन मामलों का निपटारा किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निदान जरूरी है। इसके लिए अधिकारियों को अपने दायित्वों का निपटारा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भटकना न पड़े। ऐसी स्थिति में सरकारी व्यवस्था की विफलता होगी। डीसी ने अधिकारियों को सक्रिय और सजग रहने की बात कही।

chat bot
आपका साथी