सड़क दुर्घटना में दर्जन भर घायल

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ पर पीएचईडी कार्यालय के समीप शनिवार को सड़क दुर्घ

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 06:54 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 06:54 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दर्जन भर घायल

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ पर पीएचईडी कार्यालय के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि लोहरदगा से व्यापारियों को लेकर चट्टी साप्ताहिक बाजार जा रही मालवाहक पिकअप वैन संख्या जेएच 01 क्यू- 0179 के अनियंत्रित होकर पलट जाने से व्यापारी घायल हो गए। घायल लोगों में शहरी क्षेत्र के थाना टोली निवासी नौशाद अंसारी, जमील खलीफा, तबरेज अंसारी, सलामत अंसारी, सेयाउल हक, एैनुल अंसारी, अताउल्लाह अंसारी सहित दर्जन भर लोग शामिल हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसमें से आलम अंसारी, नौशाद अंसारी व सेयाउल अंसारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी