हिन्दी हमारे देश का गौरव : डीईओ

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : हिन्दी साहित्य एवं कला परिषद का 9वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को भ

By Edited By: Publish:Thu, 14 May 2015 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 14 May 2015 06:36 PM (IST)
हिन्दी हमारे देश का गौरव : डीईओ

संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : हिन्दी साहित्य एवं कला परिषद का 9वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को भंडरा प्रखंड के उत्क्रमित उवि विटपी में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीईओ उर्मिला कुमारी व डीएसई प्रबला खेस ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर डीईओ ने कहा कि जो लोग साहित्य की सेवा कर रहे हैं वे प्रशंसनीय व सराहनीय काम कर रहे हैं। हिन्दी हमारे देश का गौरव है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के गौरव को बनाए रखने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। डीएसई ने कहा कि बच्चों को शुरू से ही हिन्दी लिखने व पढ़ने का प्रयास करना चाहिए, मातृभाषा हमारी पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. अर्जुनदेव शर्मा ने शिक्षकों से साहित्य के प्रति अभिरुचि बढ़ाने की बात कही। संरक्षक रामवल्लभ भारती ने हिन्दी साहित्य कला पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में बच्चों के बीच काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मौके पर प्रो. परमानंद अग्रवाल, ब्रजेश नारायण झा, युगल किशोर प्रसाद, राम सुभग राय, रामध्यान सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी