भंडरा में जांच के दौरान 2.50 लाख बरामद

भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सु

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 09:12 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 09:12 PM (IST)
भंडरा में जांच के दौरान 2.50 लाख बरामद

भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सुमो वाहन से 2.50 लाख रूपये बरामद किये। पुलिस मामले की पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी पुलिस पिकेट के समीप विधान सभा चुनाव को लेकर वाहनों की जांच चल रही थी। भंडरा थाना प्रभारी खंतर हरिजन की अगुवाई में वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान रांची से लोहरदगा की ओर जा रहे सुमो वाहन संख्या जेएच01एक्स 4509 की जांच की गई जो वाहन से 2.50 लाख रूपये बरामद हुए। पुलिस ने फौरन वाहन, पैसों व वाहन में सवार लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरावाटोली निवासी गणेश साहू को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी है। गणेश का कहना है कि वह रांची से धान बेचकर प्राप्त पैसे के साथ वापस अपने घर लौट रहा था। पुलिस मामले की पूरी पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी