कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी

लोहरदगा : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक प्रजापति भवन में मंगलवार को जिलाध्यक्ष शंभू प्रजापत

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 08:21 PM (IST)
कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी

लोहरदगा : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक प्रजापति भवन में मंगलवार को जिलाध्यक्ष शंभू प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि एक नवंबर को प्रजापति भवन में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। इसकी व्यवस्था जिला कमेटी की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा। वर्तमान समय में समाज की एकजुटता बनाए रखने के लिए विभिन्न कुरीतियों व रूढि़वादी व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पहल करना जरूरी है। वहीं गांव, पंचायत व प्रखंडों में संपर्क अभियान चलाकर समाज को जागृत और संगठित करने की जरूरत है। महासंघ की सदस्यता कार्य छह माह तक किया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह आहूत किया जाएगा। बैठक में बजरंग राम प्रजापति, सरोज कुमार, मृत्युंजय प्रजापति, भागवत राम, दुर्गा प्रजापति, चुन्नू प्रजापति, अजय प्रजापति, खुदी प्रजापति, शिव चरण प्रजापति, दीपक प्रजापति, अनिल महतो, देवेंद्र प्रजापति, राजू प्रजापति, ईश्वर प्रजापति आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी