जन समस्याओं से रूबरू हुए जिप उपाध्यक्ष

By Edited By: Publish:Thu, 25 Sep 2014 08:43 PM (IST) Updated:Thu, 25 Sep 2014 08:43 PM (IST)
जन समस्याओं से रूबरू हुए जिप उपाध्यक्ष

कैरो (लोहरदगा) : जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने गुरुवार को कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया व जनसमस्याएं सुनी। इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों के साथ तोड़ांग गांव में बैठक की। मौके पर मनीर उरांव ने कहा कि जिले के सभी 353 गांवों का विकास करना ही उनका उद्देश्य है। सर्वागीण विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव में स्वच्छता, शिक्षा से ही विकास होगा। जिप उपाध्यक्ष ने जन-धन योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। मौके पर श्याम सुंदर उरांव, मुकेश साहू, फूलदेव उरांव, रंजीत लकड़ा, सुनील लकड़ा, एतवा टाना भगत, राजकुमार उरांव, जुरा उरांव, सुनीता उराइन, पुनीता उराईन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी