गुलाम मुस्तफा बने इदरिशिया पंचायत के अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 01:00 AM (IST)
गुलाम मुस्तफा बने इदरिशिया पंचायत के अध्यक्ष

लोहरदगा : इदरिशिया पंचायत का सांगठनिक चुनाव शनिवार को थाना टोली में संपन्न हुआ। मतदान के जरिए इदरिशिया पंचायत के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें निर्विरोध रूप से पंचायत का अध्यक्ष हाजी गुलाम मुस्तफा बने। इसी तरह नईम खलीफा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद के लिए हुए मतदान में कुल 196 सदस्यों ने वोट दिए। जिसमें सबसे ज्यादा 98 मत लाकर सेयाजुल हक सचिव बनें। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनवर खलीफा को 95 मत मिले। मतगणना में तीन मत रद्द घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया झारखंड राज्य इदरिशिया पंचायत के महासचिव हाजी जहांगीर व हजारीबाग इदरिशिया पंचायत के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम की देखरेख में संपन्न हुई। मौके पर अयूब खलीफा, इकबाल खलीफा, गुलाम मुर्तुजा, रिजवान, नसीम, शकीला, अब्दुल वहाब, हसनैन अली, गुलाम सरवर, मोहम्मद सलाम, जियाउल हक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी