चाल्हो में मना सरहुल का त्योहार

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 09:52 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 09:52 PM (IST)
चाल्हो में मना सरहुल का त्योहार

कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के चाल्हो गांव में शनिवार को सरहुल का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पहान-पुजार द्वारा पारंपरिक रूप से सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। साथ ही सभा के माध्यम से सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला गया। मौके पर पहान लालदेव उरांव, पुजार मनोज उरांव, आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल उरांव, करमा उरांव, पच्चू मुंडा, मंगल भगत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी