लातेहार में 120 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Ganja smuggler arrested. झारखंड के लातेहार में 120 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 05:45 PM (IST)
लातेहार में 120 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लातेहार में 120 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चंदवा (लातेहार), जेएनएन। चंदवा पुलिस ने 120 किलोग्राम गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा की तस्करी हो रही है। सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मोहन पांडेय सदल-बल इंदिरा चौक पहुंचे और वहां से गुजर रहे स्विफ्ट डिजायर कार (डब्ल्यूबी 38 एई 0033) को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख गांजा तस्करों ने वाहन को भगाने का असफल प्रयास किया। तलाशी के दौरान उसमें गांजा बरामद हुआ। गांजा की तस्करी को निकले मो तौहीद व मो जाहिद (दोनों पिता मो जमरूद्दीन, माहिलीडीह, तेतुलमारा, धनबाद) को भी पुलिस ने दबोच लिया।

गांजा तस्करों ने पुलिस को बताया कि वो लोग गांजा लेकर कटक से बनारस जा रहे थे। बनारस में गांजा की डिलीवरी देनी थी। चंदवा थाना में आवश्यक कारवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को लातेहार मंडलकारा भेज दिया गया। धराए गांजे की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जाती है। 

chat bot
आपका साथी