कोविड हेल्थ सेंटर में तत्पर रहें कर्मी

जागरण संवाददाता लातेहार लातेहार उपायुक्त अबू इमरान ने सोमवार को उप विकास आयुक्त सिवि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:54 PM (IST)
कोविड हेल्थ सेंटर में तत्पर रहें कर्मी
कोविड हेल्थ सेंटर में तत्पर रहें कर्मी

जागरण संवाददाता, लातेहार : लातेहार उपायुक्त अबू इमरान ने सोमवार को उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, कोविड-19 से संबंधित कार्य के लिए बनाए गए विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, कोविड हेल्थ सेंटर में कार्यरत डॉक्टर, पदाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों से कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं इलाज से संबंधित विभिन्न बिदूओं के बारे में जानकारी लिया तथा उन्हें निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रभारी पदाधिकारी ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई मैनेजमेंट कोषांग से ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिग के बारे में जानकारी लिया। प्रभारी पदाधिकारी ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई मैनेजमेंट कोषांग ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की निरंतर रिफिलिग के लिए तीन मालवाहक वाहनों की व्यवस्था की गई है। उन्हें रांची तथा रामगढ़ भेज कर ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिग करायी जा रही है। उपायुक्त लातेहार ने उन्हें निर्देश दिया कि प्रतिदिन कितने ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत हो रही है, कितने ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है, कितने भरे हुए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं, कितने ऑक्सीजन सिलेंडर खाली हो गए हैं। कितने सिलेंडर रिफिल हो कर आए हैं इसकी रिपोर्ट लगातार अपडेट करते रहें। कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए 1200 मेडिकल किट उपलब्ध सिविल सर्जन से कोविड मरीजों के इलाज के लिए दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए वर्तमान में 1200 मेडिकल किट उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर से लातेहार के दवा दुकानदारों के पास कोरोना की दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि लातेहार के कई दवा दुकानदारों के पास कोरोना के ईलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां उपलब्ध हैं। उपायुक्त लातेहार ने उपविकास आयुक्त तथा कोषागार पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सीएचओ के लंबित वेतन का दो दिनों के अंदर भुगतान कराएं। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि कोविड हेल्थ सेंटर स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। कोविड हेल्थ सेंटर में कार्यरत चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के भोजन एवं आवासन के संबंध में भी जानकारी लिया। उपविकास आयुक्त ने बताया कि उन्हें सर्किट हाउस से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को कोविड हेल्थ सेंटर में कार्यरत सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों, पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिसकर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन को कोरोना मरीज की मृत्यु होने पर उसके शव को रखने हेतु डेड बॉडी बैग क्रय करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल से आईसीयू निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लिया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल ने बताया कि आईसीयू निर्माण का सिविल कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी