झासंजमुमो उग्रवादी धराया, लूटा गया मोबाइल भी बरामद

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने और दहशत फैलाने वाले झासंजमुमो उग्रव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 05:42 PM (IST)
झासंजमुमो उग्रवादी धराया, लूटा गया मोबाइल भी बरामद
झासंजमुमो उग्रवादी धराया, लूटा गया मोबाइल भी बरामद

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : थाना क्षेत्र में लेवी वसूलने और दहशत फैलाने वाले झासंजमुमो उग्रवादी जितेंद्र गंझू को चंदवा थाना पुलिस ने उसके घर प्रतातीटाड़ं, गनियारी से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस को उसने कई राज बताए हैं। चंदवा थाना के प्रभारी थानेदार मुकेश चौधरी ने बताया कि झासंजमुमो उग्रवार्दी ईट भट्ठा संचालकों से लेवी वसूलने का काम करता था। इन दिनों वह थाना क्षेत्र में सक्रिय होकर ईंट भट्ठा संचालकों को लेवी के लिए धमकाना शुरू कर दिया था। उसके द्वारा रंगदारी मांगे जाने और क्षेत्र में दहशत फैलाने की सूचना पुलिस को मिल गई। छापेमारी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे लातेहार मंडल कारा भेज दिया गया। लोहरसी गोली कांड में भी था शामिल :

धराया झासंजमुमो उग्रवादी लोहरसी गोलीकांड में भी शामिल था। अपने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को उसने बताया कि थाना क्षेत्र के लोहरसी गांव में मृत्युंजय सिंह उर्फ सोनू सिंह के क्रशर माइंस से लेवी की राशि नहीं मिलने के बाद 25 सितंबर 2020 को हुए गोली कांड की घटना में वह शामिल था। उस समय कार्यरत कर्मियों के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनकर ले जाने के साथ बिना लेवी दिए काम करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। प्रभारी थानेदार ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस घटना में शामिल उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आया। यह भी बताया कि पुलिस ने उसके एक सहयोगी मनोज तुरी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी