मुख्यमंत्री का नेतरहाट दौरा रद, धरी रह गयी सारी तैयारी

संवाद सूत्र महुआडांड़ (लातेहार) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की सुबह 11 बजे नेतरहाट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 07:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री का नेतरहाट दौरा रद, धरी रह गयी सारी तैयारी
मुख्यमंत्री का नेतरहाट दौरा रद, धरी रह गयी सारी तैयारी

संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की सुबह 11 बजे नेतरहाट आने वाले थे। लेकिन हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी से उनका हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिसके कारण दौरा रद हो गया। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतरहाट आगमन की सूचना पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण नेतरहाट में जमा थे। इसके साथ हैलीपैड के आसपास भी मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी पूर्ण हो चुकी थी और लोग अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लालायित नजर आए। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के आगमन का समय पूर्वाहन 11.40 बजे रखा गया था। इसके पूर्व जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जगह-जगह दंडाधिकारी तैनात थे। नेटरहाट आवासीय विद्यालय में सीएम के आने की पूरी तैयारियां कर ली गई थी। स्वागत के लिए भी कई प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जानी थी। मुख्यमंत्री द्वारा ईको टूरिज्म को विकसित करने की तैयारी है। दस दिनों पूर्व सीएम नेतरहाट आए थे तो उन्होंने राज्य में खनन नहीं पर्यटन पर मुख्य जोर दिया था। इसी के तहत वह रविवार को इको रिट्रीट फेस्टिवल की तयारी हेतु नेतरहाट आने वाले थे एवं नेतरहाट के आसपास विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करने वाले थे।

chat bot
आपका साथी