सुकरी नदी से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के सोतम गांव के सुकरी नदी के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 05:35 PM (IST)
सुकरी नदी से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद
सुकरी नदी से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद

संवाद सूत्र, लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के सोतम गांव के सुकरी नदी के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव रविवार को बरामद किया गया। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। शव को सबसे पहले सोतम गांव के ग्रामीणों ने देखा। उनकी सूचना पर भीड़ जुट गई तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध के मौत के कारण खुलासा हो सकेगा। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी