मुस्लिम समाज ने अज्ञात शव को किया अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) मुस्लिम समाज ने अज्ञात युवक के शव का अंतिम संस्कार कर मानतवता की मिसाल पेश की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 06:16 AM (IST)
मुस्लिम समाज ने अज्ञात शव को किया अंतिम संस्कार
मुस्लिम समाज ने अज्ञात शव को किया अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): मुस्लिम समाज ने अज्ञात युवक के शव का अंतिम संस्कार कर मानतवता की मिसाल पेश की। पोस्टमार्टम के दौरान मुस्लिम युवक के रूप में उसकी पहचान होने के बाद स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर शव को चंदवा मंगवाया गया। मो अब्दाल, अब्दुल मिस्त्री, मो शमशाद, मो नौशाद, हाफिज एहसान, डा. शम्स राजा, मो सदीक, हातिम मियां, मो शमीम, बाबू, चैकीदार जगदीश समेत अन्य की उपस्थिति में मुस्लिम रीति रिवाज से तिलैयाटाड़ कब्रिस्तान में शव को दफन किया गया। बता दें कि 14 जुलाई की शाम थाना क्षेत्र के चेडरा टोंगरी नदी (रामपुर) पहाड़ी नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच एक अज्ञात विक्षिप्त मुस्लिम युवक की मौत हो गई थी। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा को मिली सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई की थी। पहचान के लिए उपप्रमुख हाजी फिरोज अहमद समेत अन्य को बुलाया गया था मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। आंत्यपरीक्षण के दौरान लातेहार मुस्लिम समुदाय के आफताब आलम व शमशुल होदा ने चंदवा मुस्लिम समाज के असगर खान, हाजी फिरोज, बाबर खान को संबंधित जानकारी देकर अज्ञात के अंतिम संस्कार की बात कही। इसके बाद अज्ञात युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी