तीन सौ श्रमिकों के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी का वितरण

झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत निबं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 05:21 PM (IST)
तीन सौ श्रमिकों के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी का वितरण
तीन सौ श्रमिकों के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी का वितरण

जागरण संवाददाता, लातेहार : झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अंतर्गत निबंधित श्रमिकों के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी वितरण को लेकर श्रम विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, जिप सदस्य विनोद उरांव ने शिकरत की एवं दीप प्रज्जवलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है,लेकिन योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण श्रमिक उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में निबंधित होकर विभाग से संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने श्रमिको के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी का वितरण किया। जिप सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग में निबंधित होना जरूरी है,उन्होंने जिले के सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में अपना निबंधन करवा कर विभाग से संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठाने एवं आत्मनिर्भर बनने की बात कही। श्रम अधीक्षक बबन सिंह ने श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले के 18 हजार श्रमिकों के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी का वितरण किया जाना है, जिसकी शुरुआत आज हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में कैंप लगाकर श्रमिकों के बीच शर्ट-पैंट एवं साड़ी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से श्रमिको के लाभ के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन सभी योजनाओं का लाभ सिर्फ विभाग में निबंधित श्रमिकों को ही दिया जाएगा। उन्होंने सभी श्रमिको को श्रम विभाग में निबंधन करवा कर योजनाओं के लाभ से जुड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं योजना का लाभ लेने को लेकर प्रेरित किया। मौके पर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अतुल मिज, रंजीत कुमार,विजय राज एवं सभी श्रमिक मित्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी