आवास बनाए बिना राशि निकालने का लगाया आरोप

बरवडीह प्रखंड के लोगों ने आरोप लगाया है कि मकान बनाए बिना पैसे की राशि निकाल ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:30 PM (IST)
आवास बनाए बिना राशि निकालने का लगाया आरोप
आवास बनाए बिना राशि निकालने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, बरवाडीह : बरवडीह प्रखंड के कुटमु निवासी यमुना बैठा (पिता स्व. रामु बैठा) के नाम पर 2014 में इंदिरा आवास मिला था। लेकिन पंचायत सेवक और लाभुक के पुत्र की मिलीभगत से अबतक आवास की खुदाई भी नही हुई है, लेकिन दूसरे का आवास दिखाकर पैसे की निकासी पूरी कर ली गई है। गांव के दर्जनों ग्रमीणों ने बताया कि यमुना बैठा के नाम से 2014 में इंदिरा आवास आया था, लेकिन यमुना बैठा द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया गया। दूसरे आवास के फोटो को फाइल में लगाकर आवास पूर्ण कर दिया गया है और आवास के पूरे पैसे की निकासी कर ली गई है। ग्रामीणों ने बताया की लाभुक यमुना बैठा के पुत्र जयप्रकाश रजक उस समय उपमुखिया थे। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नही है अगर ऐसा है तो जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।

chat bot
आपका साथी