मां दुर्गे को खोंइछा दे भक्तों ने दी विदाई

संवाद सूत्र बालूमाथ बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की समाप्ति के बाद मां दुर्गे की प्रतिमाअ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2019 06:51 PM (IST)
मां दुर्गे को खोंइछा दे भक्तों ने दी विदाई
मां दुर्गे को खोंइछा दे भक्तों ने दी विदाई

संवाद सूत्र, बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की समाप्ति के बाद मां दुर्गे की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार देर शाम किया गया ।बालूमाथ के दुर्गा मंडप,ब्लॉक कॉलोनी सहित बालूमाथ के विभिन्न गांव मुरपा,भगिया,बालू,पिडारकोम, झाबर सहित कई पूजा समितियों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक रीति रिवाज का पालन करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तलाब,नदी में प्रवाहित किया गया। पूजा पंडालों में महिलाओं ने विदाई के पूर्व माता को खोंइछा दिया। महिलाओं ने विदाई गीत भी गाए। पंडालों से प्रतिमाओं को निकालने के समय लोगो के चेहरे पर मायूसी छाई रही। बालूमाथ के दुर्गा मंडप से मां दुर्गा की प्रतिमा शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ बालूमाथ स्थित छठ तलाब में विर्सजन किया गया। इससे पूर्व नवमी की संध्या को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इसमें भोजपुरी गायक विनय बिहारी,रीमा वर्मा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बालूमाथ के दुर्ग मण्डप में इस बार चित्रकूट मन्दिर का प्रारूप तैयार किया गया था ।संध्या आरती में हजारों की भीड़ उमड़ रही थी एवं महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा था ।पंडाल के आसपास लगी खिलौने की दुकानों से लोगों ने बच्चे के लिए खिलौने खरीदे।सभी अपनी-अपनी पसंद की चीजें खरीदते दिखे।दुर्गा पूजा पंडाल पास बच्चे और लोगो ने चाट, चाउमिन, पाव भाजी, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। तरह-तरह की खिलौने और चाट-पकौड़े की दुकानें लगी हुई थीं। आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग शहर में दुर्गा पूजा देखने आए थे।

chat bot
आपका साथी