आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जारी

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी व‌र्क्स यूनियन रांची के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 06:37 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:37 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जारी
आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जारी

संवाद सूत्र, चंदवा: झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी व‌र्क्स यूनियन रांची के निर्देश पर चल रही आंगनबाड़ी सेविकाओं की हड़ताल जारी रही। धरना पर बैठी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी व‌र्क्स/सहायिका एवं पोषण सखी की सेवा सुधार के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा सरकार के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की नियमावली बनाने व मानदेय तथा अतिरिक्त मानदेरू में वृद्धि करने के लिए तथा सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई। पत्रांक 1248 दिनांक 5 जून 2018 को झारखंड सरकार के सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लिखित समझौता किया गया। उक्त कैलेंडर वर्ष में उसे पूरा करने का वादा किया गया लेकिन केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसी तरह की मांग पूरी नहीं हुई। बाध्य होकर वो पुन: हड़ताल पर हैं। मांगे पूरी होने तक वो हड़ताल पर जमी रहेंगी। विगत 26 अगस्त से चंदवा की आंगनबाड़ी सेविकाएं हड़ताल पर हैं। मौके पर कवित्री नगेशिया, पद्मा देवी, सुषमा वैद्य, माधवी कुजूर, शांति देवी, शोभा देवी, पुष्पा देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, जोलजेन मिज, अंजु कुमारी, लीना शाहा, दानी लकड़ा, सावित्री देवी, सुधावती देवी, समेत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेविकाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी