398 गांव नही होगें विस्थापति

महुआडांड़ : महुआडांड़ के वन विभाग कार्यालय में सोमवार को इको विकास समिति की बैठक का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 06:49 PM (IST)
398 गांव नही होगें विस्थापति
398 गांव नही होगें विस्थापति

महुआडांड़ : महुआडांड़ के वन विभाग कार्यालय में सोमवार को इको विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वन पदाधिकारी वृंदावन पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सात जुलाई को मिशनरी संस्था के द्वारा इको विकास समिति का विरोध किया गया था, जिसमें वन विभाग पर आरोप लगाया गया था कि इको विकास समिति का गठन कर वन विभाग 398 गांवों के लोगों को विस्थापित कर रहा है। हाथी कॉरिडोर व भेड़िया आश्रयणी के नाम पर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। वन विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह विस्थापित करने की कोई बात नहीं है। कुछ लोगों के द्वारा बरगलाया जा रहा है कि 398 गांव को उजाड़ने के लिए सरकार की और से कोई ऐसा पत्र नही आया है।

chat bot
आपका साथी